Job Fair 2026: 90 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू देकर पा सकते हैं नौकरी

Date:

--Advertisement--

Hamirpur Job Fair 2026: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 7 अगस्त को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 90 पदों पर भर्ती के लिए सीधे साक्षात्कार लिए जाएंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ इस रोजगार मेले में भाग लेकर नौकरी पाने का अवसर हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 70 पदों के लिए भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का दसवीं फेल, दसवीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड हमीरपुर फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 6-6 पदों के लिए भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 25 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। अभ्यर्थी का स्नातक, डिप्लोमा या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये या उनकी क्षमता के आधार पर मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

रोजगार मेले में न्यू एनजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड भी भाग लेगी। कंपनी फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 4-4 पदों के लिए 22 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं और स्नातक पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 13,000 रुपये से 15,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

Advertisement

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिन युवाओं का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है और वे निर्धारित योग्यता रखते हैं, वे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ 7 अगस्त को आयोजित इस लघु रोजगार मेले में शामिल होकर साक्षात्कार दे सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।