ड्रग कंट्रोलर बनकर लाखों की ठगी! बद्दी पुलिस ने 4 दिन में दबोचा आरोपी, नकदी और वाहन भी बरामद

Date:

--Advertisement--

बद्दी, 3 अगस्त 2026। बद्दी पुलिस ने खुद को ड्रग कंट्रोलर बताकर फार्मा कंपनी से लाखों रुपये की ठगी और लगातार रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर महज चार दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को बरोटीवाला स्थित एक फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि कुछ अज्ञात लोग स्वयं को ड्रग कंट्रोलर बताकर कंपनी से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं और लगातार रंगदारी की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

शिकायत मिलते ही बरोटीवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने 3 अगस्त 2026 को मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय गुरपाल पुत्र जय किशन निवासी गांव खोखरा, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकुला (हरियाणा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फोन पर खुद को ड्रग कंट्रोलर बताकर लोगों से अवैध धनराशि की मांग करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन (HP64A-7859) और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 4 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर इस ठगी और रंगदारी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। मामले की जांच अभी जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू में बढ़ी चिंता! भुंतर के बाद अब सैंज से भी महिला लापता, ग्राम सभा से निकली और फिर नहीं लौटी

कुल्लू जिले के सैंज क्षेत्र से एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। ग्राम सभा से निकलने के बाद वह घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Job Fair 2026: 90 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू देकर पा सकते हैं नौकरी

हमीरपुर जिला रोजगार कार्यालय में 7 अगस्त को लघु रोजगार मेले का आयोजन होगा। 90 पदों पर भर्ती के लिए सीधे इंटरव्यू होंगे, जहां 13 हजार से 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियों का मौका मिलेगा।

हिमाचल में गाय-भैंसों पर जानलेवा बीमारी का खतरा! 8 घंटे में हो सकती है मौत, प्रशासन ने शुरू किया बड़ा अभियान

हमीरपुर में गाय-भैंसों में फैलने वाली जानलेवा ‘गलघोटू’ (एचएस) बीमारी को रोकने के लिए बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 12 हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है, जबकि पूरे अगस्त तक अभियान जारी रहेगा।

हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात! 403.92 करोड़ की पहली किस्त जारी, लेकिन साथ आए सख्त नियम

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 403.92 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। हालांकि इस फंड के उपयोग को लेकर सख्त नियम भी लागू किए गए हैं और उल्लंघन की स्थिति में वित्तीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।