कांगड़ा में सांड का खूनी हमला! घर के बाहर जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। ताजा मामला जिला कांगड़ा के फतेहपुर से सामने आया है, जहां एक सांड के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों में बेसहारा पशुओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 60 वर्षीय दीप राज निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दीप राज अपने घर के बाहर से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के सींग उनके पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दीप राज दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Advertisement

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा, जिसके चलते लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।