ज्वाली: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई का कार्य करेगा। इसी वजह से 2 अगस्त को विद्युत उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी नगरोटा सूरियां एवं ज्वाली के सहायक अभियंता कपिल देव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

सहायक अभियंता कपिल देव ने बताया कि रखरखाव और छंटाई कार्य के चलते 2 अगस्त को सुबह 9 बजे से कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान ज्वाली, चलवाड़ा, गुगलड़ा, डैह, कोरडियल, खराय, वनारा, जैसर, मतलाहड़, हारियां, सिद्धाथा, लाहडू, होर, जग्गू, ढोबा, हरसर, पनालथ और हवाला सहित कई गांव प्रभावित रहेंगे। विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

विद्युत बोर्ड ने मानसून के मौसम को देखते हुए लोगों के लिए सुरक्षा सलाह भी जारी की है। विभाग ने अपील की है कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और खुले तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। बच्चों और पालतू पशुओं को भी ऐसे स्थानों के पास न जाने दें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

गौरतलब है कि नगरोटा सूरियां के सहायक अभियंता कपिल देव के पास वर्तमान में विद्युत उपमंडल ज्वाली का अतिरिक्त कार्यभार भी है। उन्होंने बताया कि दोनों उपमंडलों में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


