Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान! DC-SP ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, जनता से भी की अहम अपील

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 31 जुलाई: कांगड़ा जिले में नशे के बढ़ते खतरे पर प्रभावी रोक लगाने के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी (Narco Coordination Centre) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा, जो जिला एनसीओआरडी के संयोजक भी हैं, ने बैठक का समन्वय किया। बैठक में जिले में नशा मुक्ति और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

Advertisement

बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं, उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम), उपमंडल पुलिस अधिकारियों (एसडीपीओ) और ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों (बीएमओ) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान जिले में नशे की मौजूदा स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। इस दौरान विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नशे की रोकथाम, कानून प्रवर्तन, उपचार और पुनर्वास से जुड़े पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रहा है और सभी विभागों को संयुक्त रूप से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

बैठक में शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेजों में नियमित रूप से जागरूकता अभियान, सेमिनार, संवाद कार्यक्रम और अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग को नशे से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान, संक्रमण की रोकथाम तथा प्रभावित लोगों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए गए कि नशा तस्करों और संगठित मादक पदार्थ नेटवर्क के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाए तथा इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित, प्रभावी और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

बैठक में आम जनता से भी नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। लोगों से कहा गया कि यदि उन्हें नशा तस्करी या इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की विश्वसनीय जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि नशे के खिलाफ अभियान को केवल सरकारी पहल तक सीमित न रखकर जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता और सख्त कानून व्यवस्था के माध्यम से कांगड़ा को नशा मुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ जिला बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।