Kangra: लंज कॉलेज के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! BBA, BCA और PGDCA को मिली मंजूरी, सोमवार से शुरू होंगे दाखिले

Date:

--Advertisement--

लंज: राजकीय महाविद्यालय लंज के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से महाविद्यालय में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (PGDCA) पाठ्यक्रमों को आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। इस फैसले से लंज और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। अब विद्यार्थियों को प्रबंधन और कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में आभार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चंगर कांग्रेस कमेटी, चंगर संघर्ष समिति, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, जनप्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने हिमाचल प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा प्रदेश सरकार के डिप्टी चीफ व्हिप एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम के दौरान मिठाइयां बांटकर इस उपलब्धि का उत्सव भी मनाया गया।

Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार को हमेशा प्राथमिकता दी है। उनके लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अब लंज जैसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में प्रबंधन और कंप्यूटर शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इन नए पाठ्यक्रमों के शुरू होने से विद्यार्थियों का समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी, साथ ही उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।

Advertisement

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि BBA, BCA और PGDCA पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर प्रवेश लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन नए पाठ्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना, आधुनिक सुविधाएं और योग्य शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! शिमला पुलिस ने 5 किलो पोस्त के साथ आरोपी को दबोचा

शिमला पुलिस ने कुमारसैन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

हिमाचल का दर्दनाक हादसा: डॉक्टर दंपती की मौत के बाद उठे बड़े सवाल, 6 साल में इसी जगह जा चुकी 5 जानें

आनी के राणाबाग-बलेहड़ मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में डॉक्टर दंपती की मौत के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि छह वर्षों में इसी स्थान पर पांच लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।

मनाली में दर्दनाक हादसा! मनालसू नाले में गिरी जिमनी, दो युवकों की मौत, तीन घायल; जानिए कैसे हुआ हादसा

मनाली के ओल्ड मनाली क्षेत्र में जिमनी वाहन मनालसू नाले में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में सनसनी! होटल में पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप, महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज

बिलासपुर की एक महिला ने परिचित व्यक्ति पर होटल में पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बिलासपुर पुलिस को भेज दिया है।