हिमाचल सरकार की सहारा योजना का बड़ा फायदा! पात्र मरीजों को हर महीने मिलेंगे ₹3,000, जानिए कैसे करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 28 जुलाई: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना के प्रशासनिक संचालन और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सौंप दी है। इस योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र व्यक्तियों को हर महीने ₹3,000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

Advertisement

जिला कल्याण अधिकारी कांगड़ा साहिल मांडला ने बताया कि योजना के अंतर्गत पार्किंसनिज्म, मैलिग्नेंट कैंसर, पैरालिसिस (लकवा), मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, रीनल फेल्यर (एक्यूट एवं क्रॉनिक) सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित ऐसे व्यक्ति शामिल हैं, जो बीमारी के कारण स्थायी रूप से असमर्थ हो जाते हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से या himaccess.hp.gov.in/ekalyan पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम होने का आय प्रमाण पत्र या बीपीएल प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, आधार कार्ड, सक्षम अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण पत्र एवं उपचार रिकॉर्ड, राशन कार्ड तथा आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक की प्रति जमा करनी होगी।

Advertisement

साहिल मांडला ने पात्र लोगों से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाने के लिए समय पर आवेदन करें, ताकि सरकार की ओर से दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता का लाभ उन्हें मिल सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन रिलीज, “यात्रा मणिमहेश कैलाश” में दिखी हिमाचल की आस्था और शिव भक्ति की...

शाहपुर निवासी युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन “यात्रा मणिमहेश कैलाश” नवनिशा रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज हुआ। भजन में मणिमहेश यात्रा, शिव भक्ति और हिमाचल की धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

Kangra: 12 सितंबर को यहां 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; जानें किन इलाकों में...

धर्मशाला के मंदल और आसपास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरानी विद्युत लाइनों को नई लाइनों में बदलने और रख-रखाव के चलते यह कटौती की जाएगी।

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।