हिमाचल में ऑरेंज-रेड अलर्ट पर सरकार सख्त! सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश, जानिए क्या हैं नए निर्देश

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार प्राकृतिक आपदाओं और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने सभी जिलों को ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में लोगों तक समय पर चेतावनी पहुंचाना और जानमाल के नुकसान को न्यूनतम करना है।

Advertisement

एचपीएसडीएमए ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि मौसम और आपदा संबंधी चेतावनी संदेश समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। इसके लिए जिला प्रशासन, पंचायतों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

Advertisement

प्राधिकरण ने सभी विभागों को संभावित आपदा से होने वाले नुकसान का पूरा रिकॉर्ड तैयार रखने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा उपलब्ध मशीनरी, उपकरणों और मानव संसाधनों की अद्यतन सूची तैयार रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत उपयोग में लाने के लिए कहा गया है, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

Advertisement

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के बाद बिजली, पेयजल, सड़क, संचार और अन्य आवश्यक सेवाओं की जल्द से जल्द बहाली सुनिश्चित की जाए। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि आपदा के समय सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई ही नुकसान को कम करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।