हिमाचल में फिर बारिश का खतरा! इन जिलों के लिए फ्लैश फ्लड अलर्ट, 108 सड़कें बंद, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की आशंका जताते हुए लोगों को नदी-नालों और जलधाराओं से दूर रहने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं और नदी-नाले उफान पर हैं।

Advertisement

प्रदेश में बारिश के चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। फिलहाल 108 सड़कें बंद हैं, जबकि नौ बिजली ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। सोमवार को अधिकांश जिलों में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, लेकिन शाम के समय धर्मशाला में तेज बारिश हुई। राजधानी शिमला में रविवार रात हुई भारी बारिश के कारण पांच पेड़ गिर गए। कनलोग क्षेत्र में एक पेड़ कार पर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मजयाठ क्षेत्र में भूस्खलन की घटना भी सामने आई। जलस्तर बढ़ने के कारण जटौन बैराज के गेट भी खोलने पड़े।

Advertisement

सोमवार शाम हुई बारिश के बीच शाहपुर के बोह क्षेत्र के गढ़गूंन गांव में सेना की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। राहत एवं बचाव दल प्रभावित परिवारों का घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री भी मलबे से बाहर निकालने में जुटे रहे। वहीं सिरमौर जिले की हरिपुरधार उपतहसील के टिकरी दशाकना गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक गाय की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बिलासपुर और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मंडी, शिमला और सोलन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो कंडाघाट में सबसे अधिक 106.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा काहू में 40.2, कोठी में 39.2, सराहन में 34.5, जोगिंद्रनगर में 31.0, जटौन बैराज में 24.4, शिमला में 16.8 और कुफरी में 5.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार सिरमौर जिले में 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।

सोमवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान भी दर्ज किया गया। ऊना और बिलासपुर में 34.0 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 33.0, कांगड़ा में 31.6, हमीरपुर में 31.4, सोलन में 30.2, धर्मशाला में 29.1, मनाली में 27.2 और शिमला में 22.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: ‘₹7.5 लाख में घर बनाना संभव नहीं’, बोह आपदा राहत पर सरकार से बड़ी मांग, अरविन्द सिंह चौधरी ने उठाए सवाल

भाजयुमो के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह चौधरी ने बोह आपदा प्रभावितों के लिए घोषित ₹7.50 लाख की राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए सरकार से मुआवजा बढ़ाने और भूमिहीन परिवारों को शीघ्र सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिमाचल में ऑरेंज-रेड अलर्ट पर सरकार सख्त! सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश, जानिए क्या हैं नए निर्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को समय पर चेतावनी प्रसारित करने और राहत व्यवस्था मजबूत रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।