Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया की उपचार के दौरान बिलासपुर स्थित एम्स में मौत हो गई। शनिवार सुबह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया, जहां रविवार सुबह करीब छह बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे लाभ सिंह गुलेरिया सड़क किनारे एक खोखे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले थे। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Advertisement

इस बीच मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक के भतीजे वीर सिंह गुलेरिया ने बताया कि उनके चाचा के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें थीं। उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घटना की वास्तविक वजह और इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।