Kangra: 32 लाख से 50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, धर्मशाला साइबर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; ₹14.70 लाख बरामद

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम पुलिस थाना उत्तरी रेंज धर्मशाला ने पांच अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की ₹14 लाख 70 हजार की राशि भी बरामद की है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष जांच टीमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और कर्नाटक भेजी गई थीं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मई 2026 में दर्ज ₹32 लाख की फर्जी निवेश ठगी के मामले में हैड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल ओंकार सिंह की टीम ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की सहायता से कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी खाताधारक अबू सलिया, निवासी बेंगलुरु, को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से ₹7 लाख की राशि बरामद की गई।

Advertisement

इसी तरह मार्च 2024 में दर्ज ₹8 लाख की फर्जी निवेश धोखाधड़ी के मामले में इंस्पैक्टर कमलेश कुमार, हैड कांस्टेबल अमित कटोच, हैड कांस्टेबल अनीश कुमार और कांस्टेबल अनुज पराशर की टीम ने उत्तर दिल्ली निवासी आरोपी निशा को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने ₹5 लाख की राशि बरामद करने में सफलता हासिल की।

Advertisement

वहीं दिसंबर 2025 में दर्ज ₹50 लाख की फर्जी निवेश ठगी के मामले में इंस्पैक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी राज कुमारी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान ₹2 लाख 70 हजार की राशि बरामद की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आगरा से दो अन्य आरोपियों और पूर्वी दिल्ली से एक आरोपी खाताधारक को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इन मामलों से जुड़े तीन अन्य मामलों की जांच अभी भी जारी है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement

साइबर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी निवेश योजनाओं, कम समय में अधिक मुनाफे का दावा करने वाले ऑफर और संदिग्ध निवेश प्लेटफॉर्म से सतर्क रहें। किसी भी अनजान लिंक या निवेश प्रस्ताव पर बिना जांच किए भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

B.Ed अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार; 31 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट ने बीएड कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।