धर्मशाला में 28 नवम्बर को हेल्पर व ऑपरेटर के 479 पदों के लिए इंटरव्यू, जानें कैसे करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 25 नवम्बर। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, कांगड़ा ने घोषणा की है कि लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बंगलुरु द्वारा जिले में हेल्पर और ऑपरेटर के कुल 479 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। रोजगार अधिकारी आकाश राणा के अनुसार, इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं या आईटीआई पास है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, और चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

इच्छुक आवेदकों को 28 नवम्बर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय देहरा में इंटरव्यू के लिए अपने प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और यदि हो तो अनुभव प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। आवेदकों को पहले ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के बाद ही वे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इस अवसर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9877677903 पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत ब्लॉक में BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर उठे सवाल, अरविंद सिंह चौधरी ने पूछा- कहीं राजनीतिक दबाव तो नहीं? जानिए...

रैत ब्लॉक में निर्वाचित BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से देरी का कारण स्पष्ट करने और सभी सदस्यों की तत्काल शपथ करवाने की मांग की है।

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।