26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने करीब 26 दिनों तक चली अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म करने का फैसला लिया। गुरुवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की और सरकार का पक्ष रखा, जिसके बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की।

Advertisement

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के दौरान कई मुद्दों पर लंबी बातचीत हुई और जल्द ही वह एक अलग वीडियो जारी कर पूरी जानकारी साझा करेंगे। साथ ही उन्होंने देशभर के लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील भी की।

वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि सोनम वांगचुक डॉक्टरों की सलाह का पालन करेंगे और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपना सामान्य जीवन शुरू करेंगे। उन्होंने भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी प्रार्थना की।

मेदांता अस्पताल में वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो और अन्य लोगों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार का आश्वासन पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई 2026 को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर सरकार सकारात्मक रुख रखती है। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार पहले ही संसद में पेपर लीक और शिक्षा सुधार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार होने की बात कह चुकी है।

Advertisement

जेपी नड्डा ने यह भी बताया कि हाल ही में नीट पेपर लीक मामले से जुड़े आत्महत्या के मामलों में उचित मुआवजे को लेकर भी सरकार विचार कर रही है। वहीं सोनम वांगचुक ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे मुलाकात की या उन्हें अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि देश में संभावित तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने का स्वागत किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर कहा कि वांगचुक के साहस और त्याग ने पूरे देश को जागरूक किया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते।

Advertisement

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में शामिल हुए थे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। 26 दिनों के इस अनशन के दौरान उनका करीब 11 किलोग्राम वजन कम हो गया था। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बावजूद उन्होंने लगातार शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की।

Advertisement

18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया और आरोप लगाया कि उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध सरकारी अस्पताल में रखा जा रहा है। बाद में हाईकोर्ट की मदद से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उन्होंने अपना अनशन जारी रखा और आखिरकार सरकार के आश्वासन के बाद उसे समाप्त कर दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह आपदा पीड़ितों के लिए सुधीर शर्मा का बड़ा ऐलान, ₹50-50 हजार सहायता; कमल शर्मा ने भी बांटे ₹5-5 हजार नकद

बोह घाटी आपदा के बाद धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा राहत शिविर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को 50-50 हजार रुपये सहायता देने का ऐलान किया। वहीं भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने भी प्रभावितों को 5-5 हजार रुपये नकद सहायता प्रदान की।

Kangra: बोह घाटी आपदा पीड़ितों से CM सुक्खू ने की सीधी बात, 19 परिवारों को तत्काल राहत, जल्द करेंगे दौरा

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फोन पर बात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। 19 परिवारों को तत्काल राहत राशि और जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर में मानसून को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, MLA केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

शाहपुर में मानसून तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।