Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत लदवाड़ा चौक के पास सीआईए टीम ने 33.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करते हुए एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना शाहपुर के अधिकार क्षेत्र में लदवाड़ा चौक स्थित शनि देव मंदिर के समीप विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक और महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय विनोद कुमार निवासी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश और 45 वर्षीय सुनीता उर्फ वीरी निवासी टांडा नेड़ा, दसूआ, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस नशा तस्करी नेटवर्क के तार बाहरी राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि इस पूरे गिरोह के मुख्य सरगना और सप्लायर तक पहुंचा जा सके।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि कांगड़ा पुलिस जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच कर रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- केंद्र से मिले स्वास्थ्य फंड का भी नहीं हो पाया पूरा इस्तेमाल

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की निःशुल्क दवा योजना के तहत मिली 211.29 करोड़ रुपये की राशि में से 45.69 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके। जयराम ठाकुर ने अस्पतालों में दवाइयों और जरूरी मेडिकल सामग्री की कमी का भी मुद्दा उठाया।

हिमाचल में SOS परीक्षाओं की डेटशीट बदली, 17 सितंबर की परीक्षा अब इस तारीख को; 8वीं, 10वीं और 12वीं की पूरी जानकारी यहां

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट में आंशिक बदलाव किया है। 17 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 16 सितंबर को होगी, जबकि बाकी परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होंगी। यहां देखें कक्षा-wise परीक्षा कार्यक्रम।

नेपाल आपदा के बाद हिमाचल में टनल और बांधों की सुरक्षा पर केंद्र की नजर, PMO ने मांगी ये अहम जानकारी

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश समेत हिमालयी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं और सड़क सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। पीएमओ ने पहाड़ी क्षेत्रों में टनल निर्माण के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा प्रोटोकाल की जानकारी राज्यों से मांगी है।