Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़ गई भारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शादी के नाम पर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उपमंडल गगरेट के अम्बोटा गांव में कुछ ही दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पंजाब के जालंधर से ब्याह कर लाई गई एक दुल्हन शादी के कुछ घंटों बाद ही रात के अंधेरे में घर से फरार हो गई। हालांकि इस बार दूल्हा पक्ष की सतर्कता के चलते कथित ठगी की कोशिश सफल नहीं हो सकी और दुल्हन को उसकी मां सहित बीच रास्ते में ही पकड़ लिया गया।

Advertisement

परिजनों के अनुसार पिछले मामले से सबक लेते हुए उन्होंने दुल्हन को असली की बजाय आर्टिफिशियल गहने पहनाए थे। शादी के बाद दुल्हन बार-बार गहनों के असली होने के बारे में पूछती रही। परिवार का आरोप है कि जब उसे यह बताया गया कि गहने असली हैं, तो उसने मौका मिलते ही घर से भागने की कोशिश की। दूल्हा पक्ष का कहना है कि उसका मकसद वैवाहिक जीवन शुरू करना नहीं, बल्कि गहने और नकदी लेकर फरार होना था।

जानकारी के अनुसार जालंधर से आई दुल्हन की शादी की सभी रस्में और फेरे विधिवत संपन्न हुए थे। घर में अन्य रस्में चल रही थीं, तभी देर रात वह चुपचाप घर से निकल गई। जैसे ही परिवार को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पैदल जा रही दुल्हन और उसकी मां को पकड़ लिया।

Advertisement

इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस थाना ले जाया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान दुल्हन अपने पति के साथ न रहने का कोई ठोस कारण नहीं बता सकी। उसने केवल इतना कहा कि वह यहां नहीं रहना चाहती। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया और पुलिस में कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं कराया गया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी अम्बोटा गांव में इसी तरह का मामला सामने आया था। उस समय अमृतसर से ब्याह कर लाई गई एक दुल्हन करीब 70 हजार रुपये नकद और गहने लेकर फरार हो गई थी। बताया गया था कि उसके साथी पहले से कार लेकर बाहर इंतजार कर रहे थे। उस मामले की जांच अभी भी जारी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि पंजाब से संचालित कोई संगठित गिरोह हिमाचल के परिवारों को शादी के नाम पर निशाना बना रहा है।

Advertisement

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने लोगों से अपील की है कि विवाह तय करने से पहले लड़की और उसके परिवार की पूरी पृष्ठभूमि की अच्छी तरह जांच करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान बिचौलिए के माध्यम से बिना पुलिस सत्यापन के रिश्ता तय करने से बचें। रिश्ते हमेशा विश्वसनीय और परिचित लोगों के माध्यम से ही तय करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।