विधायक किशोरी लाल का दौरा, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 21 नवंबर: बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के प्रवास के दूसरे दिन विधायक किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत मुल्थान, धर्मान, कोठीकोहड़ और बड़ाग्रां में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में उन्होंने 5 लाख की लागत से बने लोक सेवा केंद्र भवन का उद्घाटन भी किया, जिससे क्षेत्र के निवासियों को सुविधाएं प्राप्त होंगी।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को राहत पहुँचाने की है। जनसमस्याओं को समझने के लिए वह स्वयं पंचायतों का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।

Advertisement – HIM Live Tv

प्रवास के दौरान किशोरी लाल ने विभिन्न पंचायतों के निवासियों से उनकी समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए स्थानीय जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण छोटा भंगाल में बीड़-बिलिंग-राजगुन्दा पोलिंग बस सेवा भी जल्द ही शुरू करने की योजना है, जो न केवल स्थानीय निवासियों को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

इसके अतिरिक्त, जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए 2 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है, जिसमें से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना से 23 गाँवों की पानी की जरूरतें पूरी होंगी।

मुल्थान में बरसात के दौरान उहल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण उत्पन्न खतरे को देखते हुए 2 करोड़ 81 लाख की लागत से प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण भी आरंभ हो चुका है। किशोरी लाल ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आवंटित धनराशि को समय पर खर्च करने का आह्वान किया ताकि विकास कार्यों के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार मुल्थान हरीश कुमार, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती के साक्षात्कार रद्द, प्रशासन ने बताई वजह

शाहपुर में बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। नई तारीख तय होने पर सूचना जारी की जाएगी।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर की 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की। जब्त संपत्तियों में इंदौरा के छन्नी गांव का 45.90 लाख रुपये मूल्य का मकान और 2.40 लाख रुपये शामिल हैं।

हिमाचल में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, अटल टनल से नारकंडा तक तैनात होंगी रेस्क्यू टीमें

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और बदलते मौसम को देखते हुए पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष रेस्क्यू प्लान तैयार किया है। अटल टनल, मनाली-लेह मार्ग, जलोड़ी जोत, शिंकुला, बारालाचा, नारकंडा और अन्य संवेदनशील मार्गों पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की जा रही हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में विश्व ऊर्जा दिवस पर विद्यार्थियों का खास संदेश, पोस्टर से लेकर क्विज तक में दिखी प्रतिभा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में विश्व ऊर्जा दिवस पर साइंस सोसायटी ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट, क्विज, पोस्टर और बुकमार्क के जरिए ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा का संदेश दिया।