Shahpur: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के इतिहास विभाग ने छात्रों के लिए विभागीय समिति का गठन किया

Date:

--Advertisement--

छात्रों के भीतर इतिहास के प्रति रुचि और समझ को विकसित करने के उद्देश्य से, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के इतिहास विभाग ने सहायक आचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक विभागीय समिति का गठन किया है। इस पहल का लक्ष्य सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को इतिहास की आलोचनात्मक समझ प्रदान करना है, जिसमें संगोष्ठी, कार्यशाला, विरासत यात्रा और फिल्म प्रदर्शन जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर हाकम चंद के अनुसार, यह समिति छात्रों को पाठ्यक्रम के अलावा इतिहास को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। समिति की अध्यक्षता शिवानी करेंगी, उपाध्यक्ष दीक्षा होंगी, सचिव कविता, इवेंट कोऑर्डिनेटर शुभकरण और कोषाध्यक्ष के रूप में अमन कुमार की नियुक्ति हुई है। पूजा, मनीषा, पायल, नीलाक्षी, अमन, सोनिया और आरती आदि सदस्य इस समिति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Also Read: https://himlivetv.com/sirmaur-daughter-nandini-nursing-officer-success/

इस संबंध में प्रोफेसर मनोज कुमार ने कहा कि यह समिति न केवल छात्रों के इतिहास के प्रति उनकी समझ और रुचि को बढ़ावा देगी, बल्कि सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आलोचनात्मक सोच को भी सुदृढ़ करेगी। संगोष्ठी, कार्यशाला, विरासत यात्रा और फिल्म प्रदर्शन जैसी गतिविधियाँ छात्रों को इतिहास को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करेंगी। यह पहल निश्चित रूप से छात्रों के शैक्षिक अनुभव को समृद्ध बनाएगी और उनके समग्र विकास में सहायक होगी।

Advertisement – HIM Live Tv

प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की समितियाँ न केवल विभागीय कार्यों को गति प्रदान करती हैं, बल्कि छात्रों को अपनी बात रखने का भी अवसर देती हैं। इस तरह के प्रयासों से छात्रों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत कौशल में भी सुधार होता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।