Kangra: नगरोटा की तरह बड़ोह में भी जल परियोजना में तेजी लाने की जरूरत, हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिला के बड़ोह क्षेत्र में पानी की एक बड़ी योजना पर तेजी से काम हो रहा है, जिसका शिलान्यास 6 दिसंबर 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। मालनू-नेरा, ठंबा, बूसल और टौरू जैसी जगहों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस परियोजना का नाम मालनू नेरा ठंबा और बड़ोहबूसल योजना रखा गया है। इस योजना का लक्ष्य बड़ोह क्षेत्र के प्रत्येक घर तक प्रतिदिन शुद्ध पानी पहुंचाना है।

इस परियोजना की तर्ज पर कांगड़ा के नगरोटा बगवां में भी इसी प्रकार की योजना शुरू हो चुकी है, जहां हर नागरिक को प्रतिदिन 100 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। न्यू डिवेल्वमेंट बैंक और जलशक्ति विभाग के संयुक्त प्रयासों से बन रही इस योजना को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

बड़ोह क्षेत्र में, एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष और सहकारी सभा प्रधान बलविंद्र सिंह बबलू ने विभाग से इस योजना के काम में तेजी लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए इस योजना को शीघ्र पूरा करना जरूरी है ताकि चंगर इलाके में पानी की समस्या का समाधान हो सके। बबलू ने बताया कि इस योजना के टैंक तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन कार्य की गति बढ़ाई जानी चाहिए ताकि यह समय पर पूरी हो सके।

Also Read: https://himlivetv.com/phendhey-che-kyong-tibetan-herbal-clinic-dharamshala/

नगरोटा बगवां की योजना के तहत 40 गांवों के 23 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा, जबकि बड़ोह क्षेत्र की योजना से भी आसपास के इलाकों में पानी की समस्या का समाधान होगा। चंगर जैसे क्षेत्रों में इस योजना के सफल कार्यान्वयन से खुशहाली आएगी।

जल शक्ति विभाग से उम्मीद की जा रही है कि वह तेजी से काम करके इस योजना को जल्द पूरा करेगा ताकि जनता को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।