Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बसनूर गांव के खेल मैदान में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भाजपा प्रदेश महामंत्री जनजाति मोर्चा कमल कुमार शर्मा देर रात करीब 2 बजे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजन की जमकर प्रशंसा की।

Advertisement

यह क्रिकेट प्रतियोगिता शाम करीब 5 बजे शुरू हुई थी, जिसमें शाहपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों की कई टीमों ने भाग लिया। देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में राजोल और डढम्ब की टीमें आमने-सामने थीं। कड़े मुकाबले के बाद डढम्ब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच लगभग रात 2:30 बजे संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि कमल कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी साधन भी हैं। उन्होंने कहा कि यदि गांवों और समाज में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन होता रहे तो युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगेगी, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और एक स्वस्थ, जागरूक तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Advertisement

उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को मिलकर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही युवाओं को बेहतर भविष्य और सकारात्मक वातावरण मिल सकता है।

कार्यक्रम के अंत में कमल कुमार शर्मा ने सभी आयोजकों, खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।