Mandi: नर्सिंग छात्रा की मौ’त पर परिजनों का विरोध प्रदर्शन

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के एक निजी नर्सिंग कॉलेज के होस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली नर्सिंग छात्रा अंजना के परिवार ने शुक्रवार को मंडी में विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस जांच से असंतोष जताते हुए आरोप लगाया कि अंजना की मौत सोची-समझी साजिश का परिणाम है।

परिवार का आरोप

अंजना के पिता भगत राम ने कहा कि उनकी बेटी खुद नहीं गिरी, बल्कि उसे होस्टल की चौथी मंजिल से गिराया गया। उन्होंने बताया कि अगर अंजना चौथी मंजिल से गिरी होती तो उसे गंभीर चोटें आती, लेकिन सिर के अलावा कहीं और कोई चोट नहीं आई।

Advertisement – HIM Live Tv

प्रदर्शन और न्याय की मांग

भगत राम ने कहा कि अंजना के गिरने की सूचना परिवार को नहीं, बल्कि उसके मामा-मामी को दी गई। परिवार ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा।

अंजना के मामा केवल कृष्ण और ग्रामीण शकुंतला ने कहा कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता, तो उनका प्रदर्शन और भी उग्र होगा।

अंजना की मौत का घटनाक्रम

Lअंजना ने 13 दिन पहले ही निजी नर्सिंग कॉलेज और होस्टल जॉइन किया था। 24 अक्टूबर को वह होस्टल की बालकनी से गिर गई थी और गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ और मोहाली के फोर्टिज अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वह बचाई नहीं जा सकी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।