Shahpur: शाहपुर में महिला ने की आत्महत्या, पति की मौत के बाद टूट गई जिंदगी की डोर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: हिमाचल प्रदेश के शाहपुर क्षेत्र की सिहुंवा पंचायत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 29 वर्षीय महिला, वर्षा, ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति दो महीने पहले एक ट्रैक्टर दुर्घटना में मारा गया था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद आहत थीं।

जानकारी के मुताबिक, वर्षा अपने पीछे 4 साल का एक बेटा छोड़ गई हैं। पति की मृत्यु के बाद से ही वह गहरे अवसाद में थीं और इसी अवसाद में उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गगल शराब ठेके में 74,820 रुपये की चोरी का खुलासा, जम्मू-कश्मीर से दो आरोपी गिरफ्तार; 35 हजार रुपये बरामद

गगल चौक स्थित शराब ठेके से 74,820 रुपये की नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 35,000 रुपये बरामद हुए हैं और दोनों को 10 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है।

Kangra: शाहपुर में पेंशनरों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 18 संगठनों के 1500 से अधिक पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

शाहपुर में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के 18 संगठनों के करीब 1500 पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ रैली और प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभ, महंगाई राहत, चिकित्सा बिल और पेंशन से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।

शिमला पुलिस में बड़ा एक्शन! सोशल मीडिया पोस्ट और ड्यूटी पर शराब पीने के आरोप में SI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक हेड हवलदार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 4 साल में 45 हजार करोड़ का कर्ज लिया, अब जनता मांगेगी हर वादे का...

शिमला में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस की 10 गारंटियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।