Hamirpur: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु आवेदन आमंत्रण – 18 नवंबर तक 

Date:

--Advertisement--

बिझड़ी, 30 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के बिझड़ी क्षेत्र में बाल विकास परियोजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्र गनोह ब्राह्मणा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिला आवेदक अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण एवं प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों के साथ 18 नवंबर 2024 की शाम 5 बजे तक बिझड़ी के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

इस पद के लिए चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार का आयोजन 21 नवंबर को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय बड़सर में किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदिका का नाम परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत होना आवश्यक है।

पात्रता की अन्य शर्तों में आवेदिका के परिवार की कुल वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, और इस संबंध में प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी से प्रमाणित होना चाहिए। जो महिलाएं पहले से आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें भी इस पद हेतु आवेदन करने की छूट है और उनके मानदेय को परिवार की वार्षिक आय में शामिल नहीं किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, तीन कंपनियों में 300 पदों पर भर्ती; 2 दिसंबर से होंगे इंटरव्यू

लुधियाना और राजपुरा की तीन कंपनियों में पुरुषों और महिलाओं के 300 पदों पर भर्ती होगी। 18 से 35 वर्ष के दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार 2 से 5 दिसंबर तक निर्धारित रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे साक्षात्कार दे सकते हैं। वेतन 20 से 27 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।

Himachal: सुक्खू सरकार के चार साल के जश्न पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- लोगों से सुविधाएं छीनकर करोड़ों रुपये क्यों फूंके जा रहे?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारियों की आलोचना की है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों से सुविधाएं छीनी जा रही हैं और करोड़ों रुपये जश्न पर खर्च किए जा रहे हैं।

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।

Kangra: शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग, नियम तोड़ने वाले कुछ दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।