Himachal: निर्धारित तिथि से पहले करें बिजली के बिल का भुगतान, वरना कनेक्शन काटा जाएगा: सहायक अभियंता नितिन चंदेल

Date:

--Advertisement--

मंडी: पधर, 30 अक्टूबर – विद्युत उपमंडल पधर के सहायक अभियंता नितिन चंदेल ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली के बिल का भुगतान निर्धारित तिथि से पहले ही कर लें। समय पर भुगतान न करने पर विभाग उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर नोटिस जारी करेगा और निर्धारित 15 दिनों के बाद अस्थायी रूप से बिजली का कनेक्शन काटने का प्रावधान है। कनेक्शन को दोबारा जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं को अतिरिक्त 250 रुपये या 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

चंदेल ने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान विद्युत उपमंडल पधर कार्यालय में या ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

बिल समय पर जमा करके उपभोक्ता असुविधा और अतिरिक्त शुल्क से बच सकते हैं और निर्बाध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग उपभोक्ताओं को आसान और सुचारू सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए उपभोक्ताओं का सहयोग आवश्यक है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।