Himachal: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए एसडीएमएफ के तहत 2.43 करोड़ रुपये जारी

Date:

--Advertisement--

मंडी, 25 अक्तूबर। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य आपदा शमन निधि (एसडीएमएफ) के तहत मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 2.43 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह राशि विशेष रूप से उन क्षेत्रों में स्थिरीकरण और आपदा राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए जारी की गई है, जो हाल ही में भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

उपायुक्त ने बताया कि मंडी शहर के विश्वकर्मा मंदिर क्षेत्र में भूस्खलन राहत के लिए 1.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि की पहली किस्त के रूप में लोक निर्माण विभाग को 49.93 लाख रुपये जारी किए गए हैं ताकि क्षेत्र में स्थिरीकरण कार्य को प्रारंभ किया जा सके।

इसके अलावा, सरकार ने ब्यास नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण के लिए 6.46 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जो पलचान से थलौट और पंडोह से मंडी तक ब्यास तथा उसकी सहायक नदियों पार्वती, तीर्थन और सुकेती खड्ड को कवर करता है। जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता (परियोजना) को पहली किस्त के रूप में 1.93 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को ढलान स्थिरीकरण और संरक्षण दिशानिर्देशों के अनुसार बायो-इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य को समयबद्ध और विस्तृत कार्य योजना के अनुरूप पूर्ण करने के लिए कहा गया है, जिसकी निगरानी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

इस राहत कार्य से विशेष रूप से विश्वकर्मा मंदिर जैसे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में स्थिरीकरण कार्य में तेजी आएगी। इसके साथ ही ब्यास नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संपत्ति को हुए नुकसान का समाधान भी इन फंड्स के माध्यम से किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 12 सितंबर को यहां 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; जानें किन इलाकों में...

धर्मशाला के मंदल और आसपास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरानी विद्युत लाइनों को नई लाइनों में बदलने और रख-रखाव के चलते यह कटौती की जाएगी।

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।