Hamirpur: ड्रोन से पकड़ा दराट से हमला करने वाला आरोपी, शुक्रवार को कोर्ट में होगी पेशी

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर के टौणीदेवी क्षेत्र में 22 अक्तूबर को एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने पड़ोसी पर दराट से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित को 6-7 बार दराट से मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

जिला पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए ड्रोन का सहारा लिया और तीन दिन बाद गुरुवार को आरोपी को टौणीदेवी के पास की पहाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को 25 अक्तूबर को कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस के मुताबिक, घटना ठाना बजूरी गांव में हुई। पीड़िता नैन्सी देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोसी तक्ष उर्फ रिशु ने उनके पति विशाल सिंह चौहान से गाली-गलौज की और फिर दराट से हमला कर दिया। विशाल सिंह को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक संयुक्त टीम बनाई, जिसने लगातार तीन दिन की खोजबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 25 अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।