Kangra: आशीष बुटेल ने सौरव वन विहार में विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया, स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा सहारा

Date:

--Advertisement--

बुटेल ने सौरव वन विहार में बहुउद्देशीय विक्रय केंद्र का किया शुभारंभ

स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा विक्रय प्लेटफार्म

पालमपुर, 23 अक्टूबर – शिक्षा एवं शहरी विकास के मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने पालमपुर के सौरव वन विहार में जाइका वानिकी परियोजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र ₹10.5 लाख की लागत से निर्मित किया गया है और यहां स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

सौरव वन विहार में हजारों पर्यटक और स्थानीय लोग आते हैं, और यहां SHGs के पारंपरिक उत्पादों को विक्रय का स्थान मिलने से उनकी आर्थिकी में सुधार होगा। वन मंडल पालमपुर में दस ग्राम वन विकास समितियां कार्यरत हैं, जिनमें 20 स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं।

वन विभाग की इस पहल से SHGs को अपने उत्पादों के लिए बेहतर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म मिलेगा। यहां “हिम ट्रेडिशन” ब्रांड के तहत उत्पादों की बिक्री की जाएगी, जिससे समूहों की आजीविका और सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर महापौर गोपाल नाग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद, एसडीएम नेत्रा मेहती, वन मंडल अधिकारी डॉ संजीव शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।