Devprayag: देवप्रयाग के पास आर्मी का ट्रक पलटा, जवान की दबने से मौत

Date:

--Advertisement--

देवप्रयाग (टिहरी): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में 23 अक्टूबर को बड़ा हादसा हुआ। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के एनएचपीसी बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलट गया, जिससे एक जवान ट्रक के नीचे दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुखद रूप से इस हादसे में एक जवान की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई। पुलिस को एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद देवप्रयाग थाने और बचेलीखाल पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर भेजा गया। मौके पर पुलिस ने देखा कि एनएचपीसी बैंड के पास एक आर्मी ट्रक पलटा हुआ था, और उसके नीचे एक जवान दबा हुआ था। पुलिस ने तुरंत हाइड्रा मंगवाकर ट्रक के नीचे से जवान को बाहर निकाला और सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक जवान की पहचान हवलदार शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष), 26 राजपूत रेजीमेंट के जवान के रूप में हुई है। ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित चार जवान सवार थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे। ड्राइवर ने बताया कि अचानक ट्रक का ब्रेक प्रेशर खत्म हो गया था, जिससे ट्रक पीछे आने लगा और हादसा हो गया। अन्य जवान सुरक्षित हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला! ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर गिरा विशाल पत्थर, अधूरी सुरक्षा दीवार पर उठे...

गगल एयरपोर्ट के पास बनोई में ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

कांगड़ा में देर रात बड़ा हादसा! 53 मील पुल से खड्ड में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो लोगों की मौत, चालक लापता

कांगड़ा जिले में पंजाब से पालमपुर जा रहा गेहूं से लदा ट्रक 53 मील पुल की रेलिंग तोड़कर खड्ड में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

PGI से 3 माह की बच्ची का इलाज कर लौट रहा था परिवार, चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5...

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार पीजीआई चंडीगढ़ से तीन माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा था, तभी कार गहरी खाई में गिर गई।