Kangra: तमौता में पुलिस की दबिश, 6.44 ग्राम चिट्टा बरामद, अभ्यस्त नशा तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

इंदौरा, कांगड़ा: पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तमौता गांव में एक अभ्यस्त नशा तस्कर के घर पर छापा मारकर 6.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। नूरपुर पुलिस जिला द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस को जनकराज पुत्र चमन लाल निवासी तमौता के नशा तस्करी में शामिल होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इंदौरा थाना में एनडीपीएस अधिनियम 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि जनकराज एक आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2020, जून 2021, मार्च 2023 और मई 2024 में आरोपी से हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इन मामलों पर कोर्ट में विचार हो रहा है। एसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।