Sirmaur: कई उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, दोषी कंपनियों पर ₹4 लाख जुर्माना

Date:

--Advertisement--

नाहन: सिरमौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) ललित राज वर्मा की अदालत ने जिले में लिए गए विभिन्न खाद्य सैंपलों के 28 मामलों का निपटारा करते हुए कई कंपनियों पर ₹4 लाख का जुर्माना लगाया। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा की कंपनियां इस कार्रवाई के दायरे में आई हैं। इन कंपनियों के उत्पाद एफएसएसएआई के मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें टमाटर प्यूरी, सरसों का तेल, दूध, पनीर, चाय पत्ती, बेसन और सूजी जैसी वस्तुएं शामिल हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिरमौर जिले के विभिन्न हिस्सों से सैंपल लिए और इन मामलों को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। जुलाई से सितंबर के बीच इन 28 मामलों का निपटारा किया गया और दोषी कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया।

महाराष्ट्र की एक कंपनी पर ₹50,000 का जुर्माना, दिल्ली की एक कंपनी पर टमाटर प्यूरी के मामले में ₹30,000 और हरियाणा की एक कंपनी पर सरसों के तेल के मामले में ₹35,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों की अन्य कंपनियों पर भी जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल जुर्माना राशि ₹4 लाख हो गई।

फैस्टीवल सीजन में विभाग अलर्ट: त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए, खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष रूप से सतर्क है। खासकर मिठाइयों पर नजर रखी जा रही है। हाल ही में सैनवाला में फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रियंका कश्यप ने रसगुल्ला, गुलाब जामुन और बर्फी के सैंपल लिए। इस महीने में 16 खाद्य सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा, मोबाइल फूड टैस्टिंग वैन से भी खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है।

प्रियंका कश्यप, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि विभाग स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा और त्योहारी सीजन के दौरान सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।