Kangra: परिवर्तन के नाम पर प्रदेश पतन की ओर : जयराम ठाकुर

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिंता जताई कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार “व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर प्रदेश को पतन की ओर ले जा रही है। धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दो साल के कार्यकाल में प्रदेश ने अपनी पहचान और सम्मान खो दिया है। विकास के मामले में भी हिमाचल पिछड़ता जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने सरकार के जल्दबाजी में लिए गए फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये निर्णय राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मजाक बन रहे हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही टैक्स बढ़ाने की नीति अपनाई, जिसमें डीजल, बिजली और सीमेंट की कीमतों में वृद्धि शामिल है।

सीयू परिसर के लिए 30 करोड़ जमा नहीं कर सकी सरकार धर्मशाला में सीयू परिसर के निर्माण के लिए राज्य सरकार 30 करोड़ रुपये जमा नहीं कर सकी है। इसके अलावा, हिमकेयर को बंद करने से उत्पन्न 400 करोड़ रुपये की देनदारी को भी सरकार चुकाने में असमर्थ रही है। साथ ही, अब हिमकेयर को बंद करने का आधिकारिक प्रयास हो रहा है, जिससे राज्य पर बोझ बढ़ेगा।

ठाकुर ने यह भी कहा कि सरकार ने शौचालय टैक्स लगाने का प्रयास किया था, लेकिन इसे मजाक बनने पर वापस ले लिया गया। यह सरकार की अस्थिरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार विश्वविद्यालयों की पहचान को खत्म करने पर तुली हुई है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।