अब खाली बोतलें फेंकना नहीं, कमाई का मौका! HPMC की नई योजना में मिलेंगे पैसे

Date:

--Advertisement--

शिमला। पर्यावरण संरक्षण और सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) ने एक नई पहल शुरू की है। निगम ने इस्तेमाल की गई और खाली कांच की बोतलों की रीसाइक्लिंग के लिए बायबैक योजना की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर दी है। इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं, खुदरा विक्रेताओं और वितरकों को एचपीएमसी की खाली कांच की बोतलें वापस करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे कांच के कचरे का बेहतर प्रबंधन होगा और योजना से जुड़े सभी लोगों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

Advertisement

नई योजना के तहत उपभोक्ताओं को 200 मिलीलीटर की प्रत्येक खाली कांच की बोतल वापस करने पर 1 रुपये और 600 मिलीलीटर की प्रत्येक बोतल पर 2 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, संग्रहण की अलग-अलग प्रक्रिया के अनुसार रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्रति बोतल 4 रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा।

Advertisement

एचपीएमसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, खाली बोतलों को सबसे पहले अधिकृत रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और एचपीएमसी के कार्यालयों के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। इसके बाद इन बोतलों को छंटाई और रीसाइक्लिंग के लिए जरोल स्थित एचपीएमसी के फल प्रसंस्करण संयंत्र भेजा जाएगा। बोतलों के संग्रह और परिवहन की पूरी व्यवस्था भी निगम ने तय कर दी है ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Advertisement

एचपीएमसी ने प्रदेश के उपभोक्ताओं, रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। निगम का कहना है कि इस योजना से न केवल कांच के कचरे में कमी आएगी, बल्कि रीसाइक्लिंग को भी बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। साथ ही इससे सभी हितधारकों के लिए एक लाभकारी और टिकाऊ व्यवस्था विकसित होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, अचानक सड़क पर पलटी निजी बस; 60 वर्षीय महिला घायल, स्कूली बच्चे जाम में फंसे

पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बैजनाथ से आ रही निजी बस अचानक पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए, जिनमें 60 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और स्कूली बच्चे भी फंस गए।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के घर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, परिवार से मिलकर जताई संवेदना; बोले- अधूरे सपनों को पूरा करने का करेंगे...

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने त्यारा स्थित स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि मनकोटिया के अधूरे विकास कार्यों और सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया की विरासत को स्थायी सम्मान देने की मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम बदलने और कांगड़ा में प्रतिमा लगाने की...

शाहपुर निवासी श्रेय अवस्थी ने सरकार से राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का नाम मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नाम पर रखने और कांगड़ा में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

HPU युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज की नृत्य टीम ने मचाया धमाल, हासिल किया द्वितीय स्थान; कॉलेज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

HPU युवा महोत्सव ग्रुप-III में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नृत्य टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने टीम का भव्य स्वागत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।