HRTC यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हमीरपुर डिवीजन को मिली 115 इलेक्ट्रिक बसें, जल्द दौड़ेंगी सड़कों पर

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के हमीरपुर डिवीजन को 115 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। डिपो में इन बसों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है और जल्द ही इन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय रूटों पर उतारा जाएगा। निगम प्रबंधन ने बसों के संचालन से पहले उनकी पीडीआई (प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन) और फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।

Advertisement

एचआरटीसी के अनुसार, हमीरपुर डिवीजन में इलेक्ट्रिक बसों के सफल ट्रायल के बाद अब इनकी नियमित आपूर्ति शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और ऊना डिपो को 35-35 इलेक्ट्रिक बसें, बिलासपुर डिपो को 20, नालागढ़ डिपो को 15 और देहरा डिपो को 10 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई हैं। डिपो में बसों की खेप लगातार पहुंच रही है।

Advertisement

बसों को सड़कों पर उतारने से पहले कंपनी और निगम के अधिकारी उनका फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे। इसके बाद इन्हें चरणबद्ध तरीके से स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और आरामदायक परिवहन सुविधा मिल सके।

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को ध्यान में रखते हुए निगम ने चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने का काम भी युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। सभी संबंधित डिपो में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, ताकि बसों की चार्जिंग में किसी प्रकार की परेशानी न आए और उनका संचालन बिना रुकावट जारी रह सके।

Advertisement

एचआरटीसी का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने और ईंधन खर्च में भी कमी आएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया की विरासत को स्थायी सम्मान देने की मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम बदलने और कांगड़ा में प्रतिमा लगाने की...

शाहपुर निवासी श्रेय अवस्थी ने सरकार से राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का नाम मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नाम पर रखने और कांगड़ा में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

HPU युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज की नृत्य टीम ने मचाया धमाल, हासिल किया द्वितीय स्थान; कॉलेज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

HPU युवा महोत्सव ग्रुप-III में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नृत्य टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने टीम का भव्य स्वागत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।