Una: चिंतपूर्णी जा रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा! अचानक सड़क पर आए बेसहारा पशु, ट्रक पलटा और कार खेत में जा गिरी

Date:

--Advertisement--

अम्ब। ऊना जिले के अम्ब-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झंगोली के पास अचानक सड़क पर आए बेसहारा पशुओं को बचाने के प्रयास में एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दिल्ली के एक ही परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7 बजे बदरपुर (दिल्ली) निवासी एक परिवार कार से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। जब उनकी कार झंगोली के पास पहुंची तो अचानक कुछ बेसहारा पशु सड़क पर दौड़ते हुए आ गए। पशुओं को बचाने के प्रयास में मुबारिकपुर की ओर से तार लेकर जा रहे ट्रक और सामने से आ रही कार के चालक अपने वाहनों से नियंत्रण खो बैठे। इसके बाद दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि कार सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

Advertisement

घायलों की पहचान बदरपुर (दिल्ली) के सुनील कुमार (52), विपिन कुमार (33), बृज किशोर (30), उनकी पत्नी मोनिका (26), बेटी रक्षिता (4), बेटा जगमोहन (करीब ढाई वर्ष) और दो वर्षीय आराध्या के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक राहुल (25) पुत्र संजय कुमार निवासी गांव रियोर, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी पूरी तरह सुरक्षित रहा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। आपसी समझौता होने के कारण इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

Advertisement

इस घटना के बाद एक बार फिर अम्ब-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बेसहारा पशुओं की समस्या चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे आवारा पशुओं के कारण हो चुके हैं। हाल ही में कलरूही के पास भी एक वैन पशुओं से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।