Mandi: सुंदरनगर में जन्मदिन की रात रहस्यमय ढंग से लापता हुई 18 वर्षीय युवती, अपहरण की आशंका में मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में 18 वर्षीय युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती का शादी की नीयत से अपहरण किया गया हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

बीएसएल कॉलोनी थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, ललित कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने मंगलवार, 7 जुलाई को परिवार के साथ अपना 18वां जन्मदिन घर पर मनाया था। शाम को केक काटने और परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिजन उसे देखने कमरे में पहुंचे तो वह वहां मौजूद नहीं थी।

Advertisement

युवती के अचानक गायब होने के बाद परिवार ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी का किसी ने शादी की नीयत से अपहरण किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।