Kangra: धर्मशाला-शाहपुर कैंपस बंद न हों! पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार से उठाई बड़ी मांग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला/शाहपुर: हिमाचल प्रदेश में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला और शाहपुर स्थित हैरिटेज कैंपसों को भविष्य में भी रीजनल सेंटर के रूप में संरक्षित रखा जाना चाहिए। यह मांग धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने उठाई। उन्होंने कहा कि इन परिसरों को बंद करने के बजाय यहां क्षेत्रीय केंद्र (रीजनल सेंटर) स्थापित किए जाएं, ताकि उच्च शिक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका भी सुरक्षित रह सके।

Advertisement

विशाल नैहरिया ने बताया कि वर्ष 2009 में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद स्थायी परिसर उपलब्ध न होने के कारण धर्मशाला के बीएड कॉलेज और शाहपुर के राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की कक्षाएं शुरू की गई थीं। इन दोनों परिसरों ने वर्षों तक हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि अब जब केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर आकार ले रहा है, तब धर्मशाला और शाहपुर के इन ऐतिहासिक परिसरों के भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि यहां की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह समाप्त हो जाती हैं तो इससे हजारों स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित होगी।

Advertisement

पूर्व विधायक ने कहा कि विश्वविद्यालय के संचालन के दौरान क्षेत्र के लोगों ने पीजी, छोटे होटल, ढाबे, स्टेशनरी, फोटोस्टेट और अन्य व्यवसाय शुरू किए थे। इनमें से कई लोगों ने ऋण लेकर अपने कारोबार खड़े किए। यदि विश्वविद्यालय यहां से पूरी तरह स्थानांतरित हो जाता है तो इन व्यवसायों पर सीधा असर पड़ेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा।

विशाल नैहरिया ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर धर्मशाला और शाहपुर के हैरिटेज कैंपसों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल करे। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में रीजनल सेंटर संचालित हैं, उसी तर्ज पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला, शाहपुर, नूरपुर, चंबा और अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल उच्च शिक्षा का विस्तार होगा, बल्कि युवाओं को अपने क्षेत्र के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। साथ ही जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की योजना को भी मजबूती मिलेगी। शिक्षा और पर्यटन के समन्वय से यह क्षेत्र ज्ञान, अनुसंधान और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Advertisement

विशाल नैहरिया ने कहा कि धर्मशाला और शाहपुर के ये कैंपस केवल शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका भी इनसे जुड़ी हुई है। इसलिए प्रदेश सरकार को प्रदेशहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर केंद्र सरकार के साथ जल्द सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर फिर लगेगा टोल का झटका! डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा दोबारा शुरू करने की तैयारी

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहन चालकों को जल्द ही फिर टोल देना पड़ सकता है। डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, फिलहाल टनल से यातायात पूरी तरह सामान्य न होने के कारण शुल्क कम रहने की संभावना है।

हिमाचल का जलवा! क्यूबा को 3-0 से हराकर भारत की शानदार शुरुआत, कोच और कप्तान दोनों प्रदेश से

दोहा में आयोजित अंडर-17 विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारत ने क्यूबा को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। खास बात यह है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच देवेंद्र चौहान और कप्तान शब्द गौतम दोनों हिमाचल प्रदेश से हैं।

हिमकेयर फर्जीवाड़े की जांच में बड़ा अपडेट, अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से होगी पूछताछ; विजिलेंस ने बढ़ाया जांच का दायरा

हिमाचल के करोड़ों रुपये के हिमकेयर योजना फर्जीवाड़े की जांच में विजिलेंस ने बड़ा कदम उठाया है। आईजीएमसी और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। योजना की मंजूरियों, क्लेम, भुगतान और ऑडिट व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- ‘मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं’, सार्वजनिक माफी की मांग; रिज मैदान पर वंदे मातरम् गाएगा...

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं भाजपा विधायक दल रविवार को शिमला के रिज मैदान पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेगा।