Kangra: नूरपुर पुलिस का खनन माफिया पर बड़ा प्रहार! 9 वाहन-मशीनें जब्त, पंजाब से जुड़े आरोपियों पर केस दर्ज

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन, दो जेसीबी और छह मल्टी एक्सल ट्रकों सहित कुल 9 वाहन एवं मशीनरी जब्त की है। यह कार्रवाई इंदौरा क्षेत्र के पास रे पत्तन में की गई, जहां पंजाब से जुड़े खनन माफिया द्वारा भारी मशीनों की मदद से हिमाचल प्रदेश की सीमा में ब्यास नदी में अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय खनन माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि रे पत्तन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन एक्सकेवेटर, एक जेसीबी और पांच मल्टी एक्सल ट्रकों को नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर सभी वाहनों और मशीनरी को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

इस मामले में जिला होशियारपुर (पंजाब) निवासी सुशील कुमार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, खनिज एवं खनन (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी सात वाहनों और मशीनरी को इंपाउंड कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

इसी दौरान जखाड़ा क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम ने भी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नदी में खनन कर रही एक जेसीबी और एक टिप्पर को पकड़ा। दोनों वाहनों को खनन अधिनियम के तहत चालान कर इंपाउंड किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, ज्वाली की अदालत में भेजा जा रहा है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।