Kangra: कांगड़ा के शाहपुर में दर्दनाक हादसा! खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर रंगड़ों का हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शाहपुर के बनाला गांव में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की रंगड़ों के हमले में मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Advertisement

मृतक की पहचान 48 वर्षीय प्रेम सिंह निवासी गांव भनाला के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह अपने खेत में एक पेड़ के नीचे काम कर रहा था। इसी दौरान पेड़ पर या उसके आसपास मौजूद रंगड़ों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। रंगड़ों ने उसे बुरी तरह डंक मारने शुरू कर दिए, जिससे वह दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

प्रेम सिंह की चीखें सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग जलाकर धुआं किया, जिससे रंगड़ों को वहां से भगाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद रंगड़ों का झुंड वहां से हट गया, लेकिन तब तक प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

Advertisement

स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल प्रेम सिंह को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रेम सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पूरे भनाला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।