मोहाली-कुराली हाईवे पर दर्दनाक हादसा! ऊना के 3 लोगों की मौत, शादी से लौटते वक्त कंटेनर में जा घुसी कार

Date:

--Advertisement--

मोहाली/ऊना। मोहाली-कुराली हाईवे पर मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ऊना जिले के देहलां गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुरेश ऐरी, मैहतपुर के व्यापारी आदित्य जैन और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ से ऊना लौट रहे थे।

हादसा खरड़ के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के नजदीक घड़ूंआ थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी कार (HP 20G 5666) के आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रही कार के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार आदित्य जैन और उनकी पत्नी की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, ऊना जिले में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।