हरिपुर (गुलेर) में पंडित चंद्रधर गुलेरी जयंती पर साहित्यिक प्रतिभाओं का जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बिखेरा हुनर

Date:

--Advertisement--

हरिपुर (गुलेर)। पंडित श्री चंद्रधर गुलेरी की जयंती के अवसर पर चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर (गुलेर) और भाषा एवं संस्कृति विभाग, धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नंद किशोर परिमल उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में पंडित श्री चंद्रधर शर्मा गुलेरी के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य से जुड़ने और महान साहित्यकारों की रचनाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

इस अवसर पर नारा लेखन, कविता पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसरूर, ढलियारा, बिलासपुर, हरिपुर, खैरियां, सकरी, भटोली फकोरियां, गुलेरी, बौंगता, देहरा और घेरमानगढ़ के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Advertisement

निबंध प्रतियोगिता में आयान ने प्रथम, अलका ने द्वितीय और जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कशिश पहले, प्रिया दूसरे और शुभम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कविता पाठ प्रतियोगिता में हरमन ने पहला, जसलीन ने दूसरा और शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना, पंडित श्री चंद्रधर गुलेरी के साहित्यिक योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रुपाली ने किया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में राजकीय महाविद्यालय डाडासिबा के प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, राजकीय महाविद्यालय लंज के प्रोफेसर रघुवीर सिंह और राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के डॉ. राजेश कुमार शामिल रहे।

Advertisement

इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी, डॉ. आशुतोष गुलेरी, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, थाना प्रभारी हरिपुर जितेंद्र कुमार, व्यापार मंडल प्रधान अतुल महाजन, योगेश रैणा, विजेंद्र गुलेरिया, हरपाल गुलेरिया, अनिल शर्मा, गगन गुलेरिया, कवि पूर्ण चंद, राकेश कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा, संतोष कुमार, दीक्षा चंदेल, दिनेश, शमशेर सिंह, विशाल राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।