Kangra: कांगड़ा में इन दो सड़कों पर 31 जुलाई तक नहीं चलेगा ट्रैफिक! निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह अपडेट

देहरा और नगरोटा बगवां के लोगों के लिए जरूरी खबर! टंग-बलधर रोड समेत दो सड़कें बंद

धर्मशाला, 7 जुलाई। कांगड़ा जिले में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। पुलिया निर्माण और सड़क मरम्मत कार्य के चलते जिले की दो महत्वपूर्ण सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Advertisement

उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा ने बताया कि नगरोटा बगवां उपमंडल के अंतर्गत टंग–उथड़ाग्रां–बलधर–जसौर सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण यह सड़क 31 जुलाई 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को योल–भरोबड़–बलधर सड़क से संचालित किया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा देहरा उपमंडल में कुंडलहार से राजकीय हाई स्कूल मुहाल रोड तक करीब दो किलोमीटर सड़क पर सीसी पेवमेंट बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस निर्माण कार्य के चलते 8 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक यह सड़क भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस अवधि में यातायात को कुंडलहार–नकेहड़ पुल–करियाड़ा मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

Advertisement

उपायुक्त ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण स्थलों पर उचित बैरिकेडिंग, सावधानी संबंधी सूचना बोर्ड और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!