जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन का सुनहरा मौका! कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, जानें आखिरी तारीख

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 7 जुलाई। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्र विद्यार्थी और उनके अभिभावक अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Advertisement

प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।