Kangra: सरेला खड्ड में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन! जेसीबी और टिपर जब्त, माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज

रैहन। जखाड़ा क्षेत्र के पास सरेला खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक टिपर को कब्जे में लिया है। दोनों वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पुलिस को सरेला खड्ड में अवैध खनन की गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान खड्ड में खनन कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन और खनिज सामग्री के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक टिपर को जब्त कर लिया गया। इसके बाद दोनों वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सरेला खड्ड में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं। उनका आरोप है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Advertisement

पुलिस की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी अवैध खनन के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!