Mandi: मंडी में बड़ा सड़क हादसा! बिलासपुर–मंडी हाईवे पर पलटी बस, 16 यात्री घायल

Date:

--Advertisement--

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को बिलासपुर–मंडी राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में 16 लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तुरंत सुंदरनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बस बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।