Kangra: शाहपुर के 25 बच्चों ने कर दिखाया कमाल! बेल्ट ग्रेड परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर के रेहलू स्थित तोशी काई कराटे डोजो शाखा में बेल्ट ग्रेड सेरेमनी का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर 25 बच्चों ने सफलतापूर्वक बेल्ट ग्रेड परीक्षा उत्तीर्ण कर नई बेल्ट हासिल की। परीक्षा में सफल रहे सभी विद्यार्थियों को कोच रिंकू कुमार ने बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement

समारोह के दौरान कोच रिंकू कुमार ने बच्चों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा की कला नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बच्चों से नियमित अभ्यास जारी रखने और भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करने का आह्वान किया।

Advertisement

कोच रिंकू कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से वे अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नई बेल्ट और प्रमाणपत्र मिलने पर बच्चों ने खुशी व्यक्त की। अंत में कोच रिंकू कुमार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित प्रशिक्षण जारी रखने की सलाह दी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की जयंती पर फल वितरण, सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को बांटे फल

स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के जन्मदिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को फल बांटे गए। इस दौरान समर्थकों ने शाहपुर डिग्री कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।