Kangra: शाहपुर में कांग्रेस सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला, कमल शर्मा बोले- विकास पूरी तरह ठप, जनता बदलाव के मूड में

शाहपुर। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने कांग्रेस सरकार और शाहपुर के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास पूरी तरह रुक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और अब बदलाव का मन बना चुकी है।

Advertisement

कमल कुमार शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में प्रधान से लेकर वार्ड सदस्य तक करीब 70 प्रतिशत से अधिक भाजपा विचारधारा के प्रतिनिधियों का चुना जाना और ब्लॉक समिति चुनाव में भाजपा की जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंगर क्षेत्र से महिला को चेयरमैन और धारकंडी से वाइस चेयरमैन बनाकर यह साबित किया है कि पार्टी हर वर्ग और हर क्षेत्र को समान प्रतिनिधित्व देती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शाहपुर के विधायक केवल घोषणाएं करने तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई बड़ा विकास कार्य दिखाई नहीं देता। उनके अनुसार क्षेत्र के लिए कोई नई बड़ी परियोजना नहीं लाई गई, वहीं पहले से स्वीकृत कई विकास कार्य भी धीमी गति से चल रहे हैं।

Advertisement

कमल शर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हर मुद्दे पर धन की कमी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता को यदि किसी योजना का लाभ मिल रहा है तो वह केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शाहपुर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!