Kangra: शाहपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर। जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना शाहपुर की टीम नियमित गश्त और यातायात जांच पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने सिहोलपुरी के पास कार्रवाई की। तलाशी के दौरान दो युवकों के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश पटियाल (32) पुत्र सुविन्द्र सिंह निवासी गांव चतरेड़, डाकघर एवं तहसील शाहपुर तथा मान सिंह राणा (38) पुत्र नेत्र सिंह राणा निवासी गांव हाडा, डाकघर एवं तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!