Kangra: मानसून सीजन में शाहपुर बाजार 4 दिन रहेगा बंद! 23 से 26 जुलाई तक कपड़े, ज्वेलरी, मोबाइल और जूते की दुकानें रहेंगी बंद, पूरी लिस्ट देखें

मानसून ब्रेक: हर साल की तरह इस बार भी शाहपुर बाजार 4 दिन रहेगा बंद, व्यापारियों ने लिया फैसला

शाहपुर। हर साल की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी शाहपुर के स्थानीय व्यापारियों ने मानसून ब्रेक (अवकाश) के लिए बाजार की कई दुकानों को चार दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारियों के अनुसार यह अवकाश 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक रहेगा। इस दौरान कपड़ों, ज्वेलरी, मोबाइल और जूते सहित कई प्रमुख दुकानें बंद रहेंगी।

व्यापारियों ने बताया कि यह वार्षिक अवकाश हर साल मानसून के दौरान रखा जाता है, ताकि दुकानदार और कर्मचारी अपने परिवार के साथ समय बिता सकें और आवश्यक व्यक्तिगत कार्य भी निपटा सकें। इस अवधि के दौरान बाजार की अधिकांश स्थानीय दुकानें बंद रहेंगी।

23, 24, 25 और 26 जुलाई तक बाजार बंद रहेगा, जबकि सभी दुकानें 27 जुलाई 2026 से अपने नियमित समय पर दोबारा खुल जाएंगी। व्यापारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यक खरीदारी अवकाश शुरू होने से पहले ही कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Advertisement

बाजार बंद रखने के निर्णय के तहत कपड़ों की जिन दुकानों में Japji Cloth House, Ridkart, Ajay Garment, Ajit Cloth House, Sleepwell Gallery, Kamal Tailor, Garima Collections, Sai Cloth House, Ajay Cloth House, CDS, Shree Jalpa Fashion Hub, Shree Ji Fashion, Nikhil Cloth House, JM Collections, Swastika Fashion, Sunny Cloth House, Abhishek Garments, Neelkanth Traders, Radha Krishna Collections, Satish Cloth House, Disha Garments, Radhe-Radhe, The Town Hub, Kapil Cloth House, Shiva Garments, Prisha Garments, Shree Ji Creations, Prashasti Fashion Hub और Pehnawa Garments शामिल हैं।

ज्वेलरी की दुकानों में Dhani Ram & Sons, Jiyalal Jewellers, Verma Jewellers, Shiv Shakti Jewellers, MS Hallmark Jewellers और Kala Jewellers चार दिनों तक बंद रहेंगी।

मोबाइल दुकानों में Navneet Communications, Akhil Mobiles, Perfect Mobiles, Maa Baglamukhi Mobiles, और Verma Enterprises भी इस अवधि के दौरान ग्राहकों के लिए बंद रहेंगी।

इसी तरह जूते की दुकानों में Jyoti Shoes Emporium, Friends Footwear, New Shoe Style, Lekhs Footwear, Anshul Shoes, Punnet Footwear, Sharma Footwear, और Chamunda Enterprises भी 23 से 26 जुलाई तक बंद रहेंगी।

Annual Monsoon Break — Consent

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!