Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बाइक सवार दो युवक 17.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 17.46 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक नशे की खेप लेकर काठगढ़ से इंदौरा की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाईं इंदोरियां के पास काठगढ़-इंदौरा रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (HP 97 A 8273) को जांच के लिए रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर बाइक सवार दोनों युवकों के कब्जे से 17.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कुमार उर्फ लब्बी (25) पुत्र अशोक कुमार और नितिन कुमार उर्फ नन्नू (26) पुत्र बलविंदर, दोनों निवासी वार्ड नंबर-3, वीपीओ इंदौरा, पुलिस जिला नूरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में मुकदमा संख्या 102/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों के संपर्क किन लोगों से थे और मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से की जा रही थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हिमाचल में 27 नकलची पकड़े गए, चंबा सबसे आगे; CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड ने ऐसे कसा शिकंजा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं में 27 नकलची पकड़े गए हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए। CCTV सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की सख्ती के बीच बोर्ड ने नकल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर में फोरलेन का निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, 100 फीट नीचे गिरे 6 मजदूर; एक की मौत, 5 घायल

हमीरपुर में मटौर-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक टूट गया। हादसे में 6 मजदूर करीब 100 फुट नीचे गिर गए, जिनमें एक की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।