Kangra: 3 जुलाई को धर्मशाला के इन इलाकों में 8 घंटे नहीं रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 2 जुलाई। अगर आप धर्मशाला के सिविल लाइन, कॉलेज रोड, जवाहर नगर या आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। विद्युत उप-विभाग नंबर-1 ने 3 जुलाई को निर्धारित बिजली कटौती की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार आरएमयू (RMU) इंस्टॉलेशन कार्य के चलते कई इलाकों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उप-विभाग नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 3 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सिविल लाइन, कॉलेज रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लोअर डिपो बाजार, चिलगाड़ी, शिक्षा बोर्ड जवाहर नगर, एआईआर, चेलियन, गवर्नमेंट कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह, एचपीसीए स्टेडियम, साई इंडोर स्टेडियम, एआईआर कॉलोनी, एसएसबी कॉम्प्लेक्स तथा जेल रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह शटडाउन आरएमयू इंस्टॉलेशन कार्य के कारण लिया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके, पहले चंबा फिर कांगड़ा में कांपी धरती; 4.0 तीव्रता के झटके से दहशत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार शाम महज 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहले चंबा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया और इसके 45 मिनट बाद कांगड़ा में 4.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों की गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

टांडा मेडिकल कॉलेज की जांच पर उठे गंभीर सवाल, कमेटी की निष्पक्षता पर शिकायत; रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की आशंका से मचा हड़कंप

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग की जांच को लेकर डीएमई कार्यालय में शिकायत भेजी गई है। शिकायत में जांच कमेटी की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण और गैर निष्पक्ष बताते हुए मौखिक बयानों को पर्याप्त महत्व नहीं देने तथा कुछ रिकॉर्ड में बदलाव या छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भोरंज के शिव मंदिर में तोड़फोड़ से हड़कंप, शिवलिंग भी किया तहस-नहस; चोरी के इरादे का शक, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर के अंदर रखा सामान बिखरा मिला और शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस शरारती तत्वों का पता लगाने में जुटी है।

उना-अंब नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार और ट्राले की जोरदार टक्कर; 5 युवक गंभीर घायल, कटर से काटकर निकाला गया एक युवक

उना-अंब नेशनल हाईवे पर बडूही के पास कार और ट्राले की जोरदार टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए और एक युवक वाहन में बुरी तरह फंस गया, जिसे कटर की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।