Kangra: अब स्कूली बसों की होगी सख्त जांच! ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों पर CWC ने RTO से मांगी 15 दिन में रिपोर्ट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 2 जुलाई। जिला कांगड़ा में संचालित होने वाली स्कूली बसों में ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) कांगड़ा ने बड़ा कदम उठाया है। समिति ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) धर्मशाला और देहरा को पत्र जारी कर स्कूली बसों में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर आरटीओ धर्मशाला और आरटीओ देहरा को पत्र भेजा गया है। इसमें स्कूली बसों में ओवरलोडिंग रोकने के साथ-साथ सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

समिति ने आरटीओ से स्कूल बसों की सीटिंग क्षमता, बसों में यात्रा करने वाले बच्चों की वास्तविक संख्या, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और जिन बसों में छात्राएं सफर करती हैं, उनमें महिला अटेंडेंट की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मांगी है। इसके अलावा स्कूलों द्वारा इन सुरक्षा मानकों के पालन संबंधी उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जानकारी भी तलब की गई है। समिति ने इस पूरे मामले में 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट (Compliance Report) प्रस्तुत करने को कहा है।

विक्रमजीत शर्मा ने कहा कि जिला बाल कल्याण समिति बच्चों के संरक्षण और उनके कानूनी अधिकारों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। समिति जिलेभर में बच्चों के हितों से जुड़े मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई भी करती है।

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि किसी बच्चे के उत्पीड़न, अधिकारों के हनन या सुरक्षा से जुड़ा कोई मामला सामने आता है, तो इसकी सूचना जिला बाल कल्याण समिति के कार्यालय के फोन नंबर 01892-222184 या ईमेल kangracwc@gmail.com पर दी जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।